मुंगेर मे रेलवे ट्रैक तक पहुंचा बाढ़ का पानी, कई ट्रेने रद्द

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर में बाढ़ का कहर अब रेल ट्रैक पर भी दिखने लगा है। हम बात करें जमालपुर – सुल्तानगंज रेल खंड के बीच कई जगह पे बाढ़ का पानी रेलवे ट्रैक को अब छूने की स्थिति में है तो बरियारपुर के पूल संख्या 195 के गाडर्र को बाढ़ का पानी छू रहा है।

जिस कारण रेलवे ट्रैक इस समय बाढ़ के पानी का भारी दबाव का सामना कर रहा है। यही वजह है की रेल प्रशासन ने जमालपुर और सुल्तानगंज रेल खंड को फिलहाल बंद करते हुए कई गाड़ियां को या तो कैंसिल कर दिया या तो कई महत्वपूर्ण गाड़ियों का रूट परिवर्तन कर दिया है । जमालपुर स्टेशन पर रेल कर्मचारियों के द्वारा लगातार मायकिंग किया जा रहा है की रेलवे ट्रेक पे बाढ़ का पानी आ जाने के कारण भागलपुर की और जाने वाली और भागलपुर की और से जमालपुर आने वाले रूट को बंद कर दिया है । रेल रूट बंद हो जाने से सुबह सुबह अपने काम और यात्रा पे निकले लोगों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। या तो वे मायूस हो वापस अपने घर को लौटने लगे है। या स्टेशन पर ही रूट खुलने का इंतजार कर रहे है । यात्रियों ने बताया की स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आए थे पर सूचना मिली की बाद का पानी ट्रैक।पर चढ़ जाने के कारण जमालपुर भागलपुर रूट को फिलहाल बंद कर दिया गया है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article