News PR Live
आवाज जनता की

पूर्व भारतीय फुटबॉलर सुभाष भौमिक ने दुनिया को कहा अलविदा, 1970 में एशियन गेम्स में देश को दिलाया था ब्रॉन्ज’

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पूर्व भारतीय फुटबॉलर सुभाष भौमिक का शनिवार को कोलकाता में निधन हो गया। 71 साल के सुभाष 1970 में हुए एशियन गेम्स  में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट टीम का हिस्सा थे। उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में बतौर खिलाड़ी और कोच काफी सफलता हासिल की। एआईएफएफ (AIFF) ने शनिवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की और सुभाष को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। वह लंबे समय से गुर्दे के रोग और मधुमेह से पीड़ित थे और उन्होंने सुबह तीन बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली।

- Sponsored -

- Sponsored -

भौमिक का जन्म दो अक्टूबर 1950 को हुआ था।  20 साल की उम्र में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। 30 जुलाई 1970 को मरडेका कप में फारमोसा के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। उन्होंने भारत के लिए 24 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले जिसमें उन्होंने 9 गोल किए। 1971 के मरडेका कप में उन्होंने फिलिपींस के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। इस मैच में भारत को 5-1 से जीत मिली थी। भौमिक के जाने से फैंस में काफी निराशा है जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.