जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष का बीमारी के बाद निधन

Sanjeev Shrivastava

पटना डेस्क
वैशाली: जनता दल यूनाइटेड के वैशाली जिला के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा का लंबी बीमारी के बाद 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कुशवाहा किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे और बंगलुरू के निजी अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था।

कुशवाहा के निधन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनके निधन से पार्टी को क्षति हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि स्व. कुशवाहा के निधन से पार्टी संगठन ने एक मजबूत सिपाही खो दिया है, जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।

ज्ञात हो कि उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बैंगलुरू में ही संपन्न होगा। कुशवाहा के निधन पर संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’, रवीन्द्र प्रसाद सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, अनिल कुमार, परमहंस कुमार, चन्दन कुमार सिंह, विनोद राय, रामगुलाम राम, विद्यानन्द विकल, किरण रंजन व सिद्धार्थ पटेल सहित कई नेताओं ने शोक जताया।

Share This Article