झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, सीएम नीतीश ने जताया शोक

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

झारखंड की राजनीति के पुरोधा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार सुबह जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, राजनीतिक गलियारों में गहरे शोक की लहर दौड़ गई।

सीएम नीतीश ने जताया शोक-

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख जताया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा,”स्वर्गीय शिबू सोरेन एक प्रसिद्ध जननेता थे, जिन्होंने तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा की। झारखंड की राजनीति और सामाजिक न्याय की दिशा में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उनके जाने से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश ने एक प्रखर नेता को खो दिया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्राप्त हो।

“उपमुख्यमंत्रियों ने भी दी श्रद्धांजलि- डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शोक जताते हुए कहा कि”शिबू सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वंचित और आदिवासी समाज के हक और अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमेशा स्मरणीय रहेगा। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।”उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा,”शिबू सोरेन जी ने झारखंड और राष्ट्रीय राजनीति में गहरा योगदान दिया। आदिवासी और कमजोर वर्गों की आवाज को उन्होंने सशक्त रूप से उठाया। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। मैं शोकाकुल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article