पूर्व विधायक राजकिशोर महतो का हुआ निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। टुंडी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो का आज निधन हो गया। महतो ने एक निजी अस्पताल में आज अपनी अंतिम सांस ली जहां उनका इलाज चल रहा था। ख़बरों के मुताबिक़ लम्बे से राजकिशोर महतो फेफड़े में संक्रमण से पीड़ित थे और कुछ दिन पहले ही सेंट्रल अस्पताल से ठीक होकर लौटे थे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो के निधन पर दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। इसके अलावा फिलहाल महतो के अंतिम दर्शन के लिए परिजनों और शुभचिन्तकों की भीड़ उमड़ी हैं।

Share This Article