यूपी के पूर्व CM कल्याण सिंह का निधन, पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए विधानसभा पहुंचेगा,अब तक कई नेता कर चुके अंतिम दर्शन

Patna Desk
JAIPUR, INDIA - SEPTEMBER 4: Rajasthan Governor Kalyan Singh talking to media during a press conference after the oath ceremony at Raj Bhawan on September 4, 2014 in Jaipur, India. Veteran BJP leader Kalyan Singh, 82, was the chief minister of Uttar Pradesh twice in 1991 and then in 1997. (Photo by Himanshu Vyas/Hindustan Times via Getty Images)

NEWSPR डेस्क। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 वर्ष की आयु में बीमारी से कल निधन हो गया। कल्याण सिंह कुछ दिन पूर्व ही तबियत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए सुबह से ही जन समूह उमड़ रहा था। सुबह से ही कई नेतागण उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं। वहीं बताया जा रहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए विधानसभा में भी रखा जाएगा।

बता दें कि अब तक सुबह से भाजपा समेत अन्य पार्टियों के प्रमुख नेता उनके दर्शन करने पहुंचे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती के अलावा बाल कल्याण एवं महिला विकास मंत्री स्वाति सिंह भी उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंची।

सूत्रों की मानें तो पूर्व मुख्‍यमंत्री को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच सकते हैं साथ ही गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उमा भारती, विनय कटियार, जम्मू के राज्यपाल मनोज सिन्हा, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए आज आएंगे।

Share This Article