News PR Live
आवाज जनता की

नालंदा में शादी के नाम पर 4 लाख की ठगी, दूल्हा पक्ष पैसे लेकर फरार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। नालंदा में शादी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि चंडी थाना क्षेत्र इलाके के महमदपुर गांव निवासी खुशबू कुमारी की शादी रहुई थाना क्षेत्र इलाके के सैदल्ली गांव निवासी रंजीत कुमार के साथ तय हुआ था। इस शादी को लेकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष को चार लाख दहेज भी दिया गया ।

लड़की पक्ष के लोगों के द्वारा शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। खुशबू कुमारी की शादी 4 फरवरी को तय हुई थी, लेकिन 3 तारीख को दूल्हे पक्ष के लोगों ने शादी की तारीख को आगे बढ़ाने की बात कही। बताया जा रहा है कि लड़के पक्ष ने लड़की के घर वालों को ये कहकर शादी की तारीख आगे बढ़ा दी कि उनके घर में किसी की मौत हो गई। जिसको लेकर शादी 4 फरवरी की जगह 11 फरवरी को करने की बात हुई।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस खबर के बाद जब दुल्हन पक्ष के लोगों के द्वारा दूल्हे के गांव सैदल्ली में पता किया गया तो ऐसी कोई बात भी नहीं थी। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों को दूल्हे के घरवालों पर शक हुआ। जैसे ही दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे के गांव पहुंचे तो दूल्हे के घर में कोई भी मौजूद नहीं था। सभी के सभी फरार थे। फिलहाल इस मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है। राहुल खाना मामले की जांच में जुटी है।

नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.