बिहार के लोगों को सरकार का बड़ा तोहफा, राजगीर में बनेगा फोर लेन एलिवेटेड पथ, प्रस्ताव को भारत सरकार की हरी झंडी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहारवासियों के लिए एक नई खुशखबरी आई है। राजगीर में फोर लेन एलिवेटेड पथ बनाने की मंजूरी भारत सरकार द्वारा दे दी गई है। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सरकार ने भेजा था। इस निर्देश में बाणगंगा से SDM ऑफिस तक 4 लेन पथ बनाने की  परियोजना दी गई थी। जिसे केंद्र सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है। इस परियोजना को राज्य वाइल्ड लाइफ की अनुमति द्वारा 1300 करोड़ की लागत से फोर लेन रोड बनाया जाएगा।

1300 करोड़ की लागत से बनेगा

इस परियोजना के लिए राज्य वाइल्ड लाइफ बोर्ड की सहमति मिल चुकी है। यह पथ गया, राजगीर, बिहारशरीफ राजमार्ग का हिस्सा है। इस परियोजना को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार की ओर से नालंदा के राजगीर में जाम की समस्या के निदान के लिए प्रस्तावित किया गया था। निर्देश के अनुपालन में पथ निर्माण विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर अब भारत सरकार की सहमति प्राप्त हुई है। इस परियोजना में 8.7 किमी लंबाई के एलिवेटेड पथ में रोप-वे के पास उतरने और चढ़ने के लिए रैम्प भी बनेगा। इसकी लागत लगभग 1300 करोड़ होगी। भारत सरकार से मार्गरेखन अनुमोदन हो जाने पर अब निर्माण के पहले की गतिविधियां तेज हो जाएगी।

फोर लेन के रूप में बिहार के लोगों को तोहफा मिलेगा। हर रोज इस ओर से आने जाने वाले लोगों को जाम के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिससे अब उन्हें निजात मिल जाएगा। वहीं इस परियोजना पर ध्यान केंद्रित करने का यगह भी कारण है कि राजगीर में पर्यटन की बहुत सारी संभावनाएं हैं। वहीं, राजगीर के आस-पास कई अन्य पर्यटन स्थल भी स्थित हैं, जैसे- पावापुरी, नालंदा, कुंडलपुर, बोधगया और ऐसे में अगर सड़कें बेहतर होंगी तो लोगों को आने-जाने में आसानी होगी और पर्यटन बढ़ेगा।

Share This Article