बिहार: दो बीवियों की लड़ाई में पूरा परिवार जलकर राख, विवाद के बाद पहली पत्नी ने घर में लगा दी आग, चार की जलकर मौत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर दरभंगा से है। जहां सौतन के झगड़े में हुई अगलगी में एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत हो गई है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला बिरौल थाना क्षेत्र  के सुपौल बाजार के शेखपुरा मोहल्ला का है।

जानकारी के मुताबिक व्यक्ति खुर्शीद आलम घर में अपनी दो पत्नियों बच्चे और मां के साथ रहते थे। दोनों बीवियों में जमकर बवाल होता था। इसी झगड़े के कारण पहली बीवी प्रवीण ने गुस्से में अपने ही घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

जिसमें सब खाक हो गया। आग की भयावह लपटें देख कर लोग घर के पास आए और सभी को बचाने की कोशिश की। लोगों ने देखा कि मां और पहली पत्नी की घर में ही मौत हो गई थी। वहीं खुर्शीद और उसकी दूसरी पत्नी को इलाज के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां आग से अधिक जल जाने के कारण दोनों ने भी दम तोड़ दिया। वहीं मामले की जानकारी पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

Share This Article