बिहार – यूपी के सभी प्रमंडलों में 25 जुलाई को मनाया जायेगा वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस

Patna Desk

NEWSPR/DESK :  विकासशील इंसान पार्टी 25 जुलाई 2021 को बिहार एवं उत्तरप्रदेश के सभी प्रमंडलों में वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस मनाएगी। ज्ञात हो कि 20 वर्ष पूर्व वीरांगना फूलन देवी की हत्या कर दी गई थी। फूलन देवी जी का जन्म 10 अगस्त 1963 को एक निम्न वर्ग में उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव शेखपुरा पुर्वा में एक मल्लाह के घर में हुआ था। गाँव के कुछ विशेष वर्ग के लोगों के द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया गया पर उन्होंने जुर्म के सामने कभी घुटने नहीं टेका और संघर्ष करके संसद तक का सफर तय किया।

उन्होंने पूरे उत्तर भारत में निषाद समाज में एक अलख जगाने का काम किया। जिसका परिणाम रहा कि कैप्टन जय नारायण प्रसाद निषाद सांसद बनकर मंत्री तक बनें। अगर आज वीरांगना फूलन देवी जीवित होती तो उनकी और निषाद समाज की देश के राजनीति में एक अलग जगह होती। मशहूर टाईम पत्रिका ने विश्व की 16 क्रांतिकारी महिलाओं में वीरांगना फूलन देवी को चौथे स्थान पर रखा। देश और दुनिया के हर एक महिला को फूलन देवी पर गर्व है।

वीरांगना फूलन देवी के विचारों को जीवित एवं आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश के 18 प्रमंडलों में 18 फिट ऊँची विशालकाय प्रतिमा स्थापित कर उनकी याद में शहादत दिवस के रूप में मनाया जाएगा। दो दर्जन मूर्ति निर्माण का सभी कार्य माननीय मंत्री श्री मुकेश सहनी, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार को देख रेख में उनके पटना स्थित 6 स्टैण्ड रोड सरकारी आवास में कराया जा रहा है जो पूरी हो चुकी है। जिसे उत्तर प्रदेश के सभी प्रमंडलों के चिन्हित जिलों 1. बनारस, 2. लखनऊ, 3. बलिया, 4. संत कबीरनगर, 5. बाँदा, 6. अयोध्या, 7. सुल्तानपुर, 8. गोरखपुर, 9 महाराजगंज, 10 औरैया, 11. प्रयागराज 12. उन्नाव, 13. मेरठ, 14, मिर्जापुर 15. संत रविदास नगर, 16 मुजफ्फरनगर 17. फिरोजाबाद 18. जौनपुर में प्रतिमा स्थापित कर माल्यार्पण किया जायेगा। अगले साल उत्तरप्रदेश के शेष बचे हुए जिले में प्रतिमा स्थापित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  मंत्री  वाराणसी जिला के सुजाबाद पड़ाव पर स्वयं उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकत्तांगण पूरे बिहार एवं उत्तरप्रदेश में पंचायत से लेकर जिला स्तर तक शहादत दिवस मनाने का कार्य करेंगे। शहादत दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Share This Article