भागलपुर वन प्रमंडल में गरुड़ दिवस का आयोजन, संरक्षण को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

Jyoti Sinha

भागलपुर वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम के तहत भागलपुर वन प्रमंडल द्वारा शनिवार को गरुड़ दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना, गरुड़ संरक्षण से जुड़े लोगों को सम्मानित करना और वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज, शारदा पाठशाला के प्रधानाध्यापक जय नंदन मंडल और पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर अतिथियों ने गरुड़ के पारिस्थितिकी तंत्र में महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों, गैर सरकारी संगठनों और वन विभाग को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि गरुड़ प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में गरुड़ संरक्षण से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Share This Article