क्रिकेट पिच पर नहीं टिक पाए गिरिराज सिंह, MLA कुंदन सिंह की खराब बॉलिंग, बेगूसराय प्रीमियर लीग की शुरुआत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बेगूसराय खुद को हिन्दुत्व का फायर ब्रांड नेता माननेवाले बेगूसराय के बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह क्रिकेट के पिच पर नहीं टिक पाए। उनको बॉलिंग कर रहे थे बेगूसराय के बीजेपी विधायक कुंदन सिंह। पहले दोनों बॉल को कुंदन सिंह ने वाइड डाला फिर जब साध कर विकेट को निशाना बनाया तो गिरिराज सिंह बॉल को नहीं मार पाए। इसके बाद उन्होंने चौथे बॉल के लिए प्रयास ही नहीं किया। वहां मौजूद एक लड़के को बैट थमा कर आगे बढ़ गए। इस दौरान लोगों में इस बात की उत्सुकता देखी गई कि आखिर गिरिराज सिंह चौका मारते हैं या फिर छक्का। मगर उनकी चाहत पूरी नहीं हो पाई।

जब क्रिकेट पिच पर उतरे गिरिराज सिंह
बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह क्रिकेट के पिच पर हाथ आजमाते दिखे। गांधी स्टेडियम में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। इसी का उद्घाटन करने गिरिराज सिंह पहुंचे थे। उनके साथ बेगूसराय के बीजेपी विधायक कुंदन सिंह भी थे। विधायक कुंदन कुमार सिंह ने बॉलिंग का मोर्चा संभाला, जबकि गिरिराज सिंह बल्लेबाजी पर हाथ आजमाते नजर आए।

बेगूसराय प्रीमियर लीग की शुरुआत
गांधी स्टेडियम में नौजवानों की काफी भीड़ थी। शोर-गुल के बीच सांसद ने बैटिंग तो विधायक ने बॉलिंग को चुना। विधायक कुंदन सिंह ने शुरुआत दोनों बॉल तो वाइड डाला। इसके बाद तीसरा बॉल साध कर विकेट की ओर फेंका तो गिरिराज नहीं मार पाए। चौथे का उन्होंने मौका ही नहीं दिया। दरअसल, बेगूसराय में क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत करने पहुंचे थे।

खेल राष्ट्रीय भावना का प्रतीक- गिरिराज
सांसद गिरिराज सिंह भले ही क्रीज पर बैट-बॉल के साथ जलवा नहीं दिखा पाए मगर क्रिकेट को लेकर बड़ी-बड़ी बातें जरूर कीं। उन्होंने कहा कि खेल राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। खेल से राजनीति को सीखना चाहिए क्योंकि खेल में रनर और विनर हमेशा एक-दूसरे से गले मिलते हैं। राजनीति में रिजल्ट के बाद जीतने वाले उम्मीदवार तो गाजे-बाजे के साथ रहते हैं लेकिन रनर भाग जाता है। जबकि खेल में हारने वालों को ही पहले ट्रॉफी दी जाती है। जीतने वाले को बाद में दिया जाता है, ये खेल का राष्ट्रीय भावना है।

Share This Article