बेगूसराय पहुंचे ही गरजे गिरिराज, राहुल गांधी को बताया हिटलर का मंत्री

PR Desk
By PR Desk

बेगूसरायः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तीन दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे हैं। शुक्रवार को उन्होंने एनटीपीसी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस दौरान कोरोना में भारत सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों की चर्चा की।

वहीं राहुल गांधी पर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की तुलना हिटलर के मंत्री गोयलस की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले राफेल पर बोलते थे और अब कोरोना पर लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। कोरोना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैनेजमेंट को दुनिया ने मैनेजमेंट गुरु माना है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत के पास कोरोना की लड़ाई के लिए संसाधन कम थे, जो अब काफी बढ़ गए हैं, लेकिन राहुल गांधी अब भी सवाल उठाते हैं। राहुल गांधी लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के चेतावनी के बाद राहुल गांधी ने सेना और देश के मनोबल को गिराने का काम किया था और अब कोरोना में लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की एकजुटता की बात कही, तो वहीं उन्होंने नीट परीक्षा के सवाल पर कहा कि अब तक 70% एडमिट कार्ड डाउनलोड हो गए हैं।

Share This Article