News PR Live
आवाज जनता की

प्रेमी के साथ फ़रार हुई युवती, आक्रोश में लड़की के परिजनों ने लड़के के माँ को मारी गोली, हालत गंभीर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भागलपुर दो दिन पहले एक युवती अपने गांव के ही एक युवक के साथ घर से फरार गई. जिससे युवती के परिजनों में आक्रोश फैल गया | इस घटना के प्रतिशोध में परिजन नवगछिया नदी थाना क्षेत्र के ढोड़िया गांव स्थित युवक के घर गये. जहा फरार युवती के परिजन ने युवक की मां भालो देवी ) को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद पसली में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसके बाद घटनास्थल पर महिला को मरा हुआ समझकर हमलावर मौके से भाग गए।

वही घटना की सूचना मिलने पर नदी थाना प्रभारी मुकुंद मुरारी पुलिस टीम जांच के साथ घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद घायल भालो देवी को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को लेकर चिंता जताई. इधर घर से फरार हुई लड़की के परिजनों ने भालो देवी के पति और दोनों बेटों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस को अभी तक आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है।

- Sponsored -

- Sponsored -

मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित भालो देवी ने बताया कि उसके बड़े बेटे का पड़ोसी होम गार्ड जवान की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा है. लड़की उसके बेटे पर शादी के लिए दबाव बना रही थी और वे दोनों दो दिन पहले घर से भाग गए। इसके बाद लड़की के परिवार ने नवगछिया नदी थाने में भालो देवी के पति और बेटों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।

वही अपहरण का मामला दर्ज होते ही भालो देवी का छोटा बेटा और पति भी घर छोड़कर चले गये. घटना के वक्त भालो देवी घर पर अकेली थी. और मवेशियों को चारा दे रही थी, तभी लड़की के मामा, भाई और अन्य लोग आ गये. उन्होंने लड़की और भालो देवी के बेटे के बारे में जानकारी मांगी। जिस पर उसने जवाब दिया कि उसे कुछ नहीं पता। इसके बाद लड़की के मामा ने भालो देवी को गोली मार दी. फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.