11 बजे तक की वोट काउंटिंग में गोपालगंज की ताजा अपडेट

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में 125 सीटों से एनडीए और 113 सीटों पर महागठबंधन और अन्य 9 पर चल रहे हैं। मतगणना जारी है और कांटे की टक्कर हो रही है। रूझानों में कभी एनडीए आगे हो रही है तो कभी महागठबंधन आगे है। NDA और RJD के तमाम नेता मतगणना के परिणाम पर अपनी पैनी नजर बनाये हुए हैं।

इसी बीच गोपालगंज से बड़ी अपडेट आ रही हैं
गोपालगंज – बैकुंठपुर से भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी आगे। भाजपा को मिला 3492 वोट, निर्दलीय मंजीत सिंह को 3252 , राजद प्रेम शंकर को मिले 2789 वोट।

गोपालगंज – कुचायकोट विधानसभा में जदयू के पप्पू पांडेय आगे। तीसरे राउंड में मिले 3200। दूसरे नम्बर पर है सुनीता कुशवाहा।

गोपालगंज – बरौली से राजद के रियाजुल हक राजू 1200 वोट से आगे। तीसरे राउंड की गिनती सम्पन्न।

गोपालगंज-भोरे में जेडीयू के सुनील कुमार आगे. प्रथम राउंड में मिले 2035 वोट. महागठबंधन के जितेंद्र पासवान को मिले 1513 वोट।

गोपालगंज – बरौली से राजाद प्रत्याशी रेयाजुल हक राजू आगे। राजाद को मिला 3224 वोट, भाजपा के राम प्रवेश राय को 2319, बीएसपी के शाह आलम को मिले 238 वोट।

गोपालगंज – बरौली से राजद रियाजुल हक राजू तीसरे राउंड में 1116 वोट से आगे। भाजपा के रामप्रवेश को मिला 7059, राजद के रियाजुल को मिला 8115 वोट।

गोपालगंज-बरौली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आगे. राम प्रवेश राय को तीसरे राउंड में मिले 2567 वोट. राजद के रेयाजूल हक राजू को मिले 2476।

गोपालगंज – हथुआ से राजद प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह आगे। राजद को मिला 2548 वोट। जदयू के रामसेवक सिंह को मिले 1803 वोट। 5 वे राउंड में करीब साढ़े सात सौ वोट से आगे।

गोपालगंज – बैकुंठपुर में तीसरे राउंड के बाद भाजपा के मिथिलेश तिवारी करीब 500 वोट से आगे। दूसरे नम्बर पर निर्दलीय प्रत्याशी मंजीत सिंह।

गोपालगंज – गोपालगंज विधानसभा से 8वें भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह को कुल 16565 वोट। साधु यादव को 10727 वोट मिले।

बक्सर जिला के बलरामपुर विधानसभा के अपडेट 10940 शंभू नाथ यादव राष्ट्रीय जनता दल लोजपा से हुलास पांडे 4145 पर हैं।

Share This Article