सीएम नीतीश ने आज समाज सुधार अभियान के क्रम में गोपालगंज का किया दौरा, जीविका दीदियों से की बात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गोपालगंज में समाज सुधार अभियान के तहत सीएम नीतीश कुमार आज गोपालगंज पहुंचे। यहां पर वे गोपालगंज शहर के मिंज स्टेडियम में जीविका दीदियों को संबोधित किया। नशा मुक्ति, बाल विवाह उन्मूलन और दहेज प्रथा की कुरीतियों के खिलाफ सीएम का यह समाज सुधार अभियान है।

सीएम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11:20 बजे शहर के वीएम मैदान पहुंचे और यहां से वे मिंज स्टेडियम के लिए निकल गए। यहां पर सीएम ने जीविका दीदियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उत्पाद मध निषेध विभाग के अपर सचिव केके पाठक, खान व भूतत्व मंत्री जनक राम सहित कई नेता और मंत्री मौजूद थे।
गोपालगंज में कुल 384 लाभार्थियों का चयन मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत किया गया है।

योजना के अनुसार चयनित सभी लाभार्थियों को सीएम के द्वारा 5 लाख रुपए की अनुदान राशि एवं 5 लाख रुपए का ऋण न्यूनतम ब्याज पर दिया गया। यहां पर जीविका दीदियों को संबोधित करने के बाद सीएम दोपहर में 2:00 बजे जिला अतिथि गये यहां से वे लंच करने के बाद भी जिला समाहरणालय पहुंचे। 2:30 बजे सारण प्रमंडल के सभी आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम के आगमन को लेकर गोपालगंज में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहां पर जिन लोगों का आरटीपीसीआर जांच किया गया था। उन लोगों को ही जाने की अनुमति थी। इसके साथ ही सीएम के आगमन को लेकर गोपालगंज शहर के विभिन्न रास्तों को ट्रैफिक के अनुसार बदल दिया गया है।

गोपालगंज से मंजेश मिश्रा की रिपोर्ट…

Share This Article