बिहार : उपज की जानकारी के लिये डीएम ने उठा लिया हसुआ, 15 मिनट तक काटी फसल, जिलाधिकारी को मेहनत करते देख दूसरे अधिकारियों ने भी उठाया हसुआ

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गोपालगंज में शनिवार को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी व एसपी आनंद कुमार छवहीं खास गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने खुद हसुआ उठाकर फसल काटी और उपज का आकलन किया। जहाँ एक खेत में लगभग 38.82 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता निकली। राष्ट्रीय खाद्यान्न नीति प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जाना है। इसके लिए क्राप कटिग कर फसलों की उत्पादकता के आंकड़े हासिल किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी शनिवार को मांझा प्रखंड के छवहीं खास ग्राम पंचायत जारी पहुंचे। यहां धान की फसल का निरीक्षण किया। किसान रामबली यादव और रामकिशुन के खेत में धान की फसल की कटाई की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने फसल काट रही खेत मालिक से हसिया लिया और खुद एसपी के साथ कटाई में जुट गए। करीब 15 मिनट तक उन्होंने फसल काटी। वहां मौजूद किसान और अधिकारी डीएम की इस स्टाइल को देखते रह गए। वहीं डीएम को किसान बने देख कुछ ही देर बाद जिला कृषि पदाधिकारी वेदनाराणय सिंह और अन्य अधिकारियों को भी हंसिया उठाना पड़ा।

क्रॉप कटिग में किसान रामबली यादव के त्रिभुजाकार प्लाट में 17.380 किलो फसल धान की उपज प्राप्त हुई है। इस प्रकार 38.82 क्विंटल प्रति हेक्टेअर धान की उत्पादकता मिली, जो काफी बेहतर रही। डीएम व एपी को धान काटते देखकर आस पास के किसानों ने धान की कटनी छोड़कर उन लोगों को देखने के लिए जमा हो गए थे। जिला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक स्वयं कुछ समय के लिए किसान बन गए और किसानों के बीच अपने ही हाथों से फसल को काट रहे थे। डीएम व एसपी ने किसानों के साथ खेती संबंधी बातचीत की। इसी दौरान उन लोगों कहा कि पढ़ाई के दौरान वे अपने खेत में जाते थे तो खेती का काम भी करते थो। किसान परिवार से आने वाले दोनों अधिकारियों ने अपने खेती के अनुभव किसानों को साझा किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ आकलन पदाधिकारी उपस्थित थे।

गोपालगंज से मंजेश मिश्रा की रिपोर्ट… 

Share This Article