सरकारी आवास विवाद: राबड़ी देवी का सख्त रुख, फोर्स बुलाने तक की बात

आवास विवाद गहराया, तीसरी नोटिस के बाद भी नहीं मानी राबड़ी देवी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सरकार के बीच 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। भवन निर्माण विभाग ने उन्हें तीसरी बार नोटिस जारी करते हुए आवास खाली करने का निर्देश दिया है। हालांकि राबड़ी देवी ने साफ कहा है कि वह यह आवास खाली नहीं करेंगी, चाहे इसके लिए फोर्स ही क्यों न बुलानी पड़े।


बता दें कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को एक बार फिर 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। भवन निर्माण विभाग ने शुक्रवार को यह आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि यह आवास अब पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है, इसलिए इसे तत्काल खाली किया जाए। यह इस मामले में तीसरा नोटिस बताया जा रहा है।
नोटिस मिलने के बाद राबड़ी देवी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह किसी भी कीमत पर 10 सर्कुलर रोड वाला आवास खाली नहीं करेंगी। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि सरकार आवास खाली कराना चाहती है तो फोर्स बुलाकर खाली करवा ले। यह बयान उन्होंने दिल्ली से पटना लौटने के बाद दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


भवन निर्माण विभाग के अनुसार, नवंबर 2025 में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया गया था। विभाग का कहना है कि नया आवास मिलने के बावजूद अब तक 10 सर्कुलर रोड वाला पुराना आवास खाली नहीं किया गया है।
विभाग का कहना है कि पिछले छह महीनों से लगातार आग्रह किया जा रहा है कि परिवार नए आवास में शिफ्ट हो जाए, लेकिन अब तक पूरी तरह से खाली नहीं किया गया है।करीब एक महीने पहले भी भवन निर्माण विभाग ने इसी तरह का नोटिस जारी किया था और स्पष्ट कहा था कि नेता प्रतिपक्ष के लिए निर्धारित 39 हार्डिंग रोड का आवास ही अधिकृत है।
सूत्रों के मुताबिक आवास खाली कराने की प्रक्रिया पिछले कुछ समय से चल रही है और घर का सामान धीरे-धीरे अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक यह आवास पूरी तरह खाली नहीं हुआ है, जिससे विवाद लगातार बना हुआ है। बता दें कि 10 सर्कुलर रोड आवास को लेकर सरकार और राबड़ी देवी के बीच टकराव अब और तेज होता दिख रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई या राजनीतिक प्रतिक्रिया और तेज हो सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article