मानसून से पहले एक्शन मोड में सरकार: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश, दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 23 मार्च 2026। बिहार में मानसून से पहले जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी नगर निकायों में जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कर समय रहते प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री ने कहा कि नालों की नियमित सफाई, जल निकासी तंत्र की मजबूती और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान प्राथमिकता के आधार पर की जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और मानसून शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

इसी क्रम में प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। किशनगंज के जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. इरफान आलम को नगर पंचायत ठाकुरगंज के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। वहीं, नगर पंचायत सिंधिया के कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंस कुमार को नगर परिषद रोसड़ा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दोनों अधिकारियों को उनके वर्तमान पद के साथ बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 41 के तहत अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, ताकि नगर निकायों में प्रशासनिक कार्य प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नालों की सफाई, पंपिंग सेट की उपलब्धता, जल निकासी व्यवस्था की मजबूती और जलजमाव वाले क्षेत्रों की पहचान कर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सभी तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता को राहत देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article