News PR Live
आवाज जनता की

बिहार में घोटाले में लिप्त बड़ी मछलियों को बचा रही है सरकार- तेजस्वी यादव

- Sponsored -

- Sponsored -

पटनाः देश और दुनिया में कोरोना का संकट चल रहा है लेकिन इस बीच में बात अगर बिहार कि करें तो बिहार में सियासी सरगर्मी तेज है। एक बार फिर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है। बता दें आपको भी तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह शहीदों के परिजनों से मुलाकात करने उनके घर जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने चीन के मामले को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी भारतीय सेना के साथ है लेकिन सवाल सिंगल प्वाइंट तक चीन के पहुंचने का है कि आखिर चीन वहां तक कैसे पहुंचा। इस दौरान उन्होंने कहा कि रिटायर आर्मी के अधिकारी भी ये सवाल उठा रहे हैं। वहीं उत्तर बिहार में बढ़ते बाढ़ के खतरे को देखते हुए तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि  जलजमाव के कारण सभी जिला मुख्यालय के लोग परेशान हैं लेकिन सरकार लोगों की परेशानी को दूर नहीं कर रही है। तेजस्वी यादव ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपए पानी की तरह सरकार बहा रही है लेकिन कहीं कुछ काम नहीं हो रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

ये भी पढ़ें- बिहार सरकार के मंत्री और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, बिहार में बढ़ा कोरोना का कहर!

इस दौरान तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये घोटाला 33 सौ करोड़ रुपये का है। सरकार घोटाले में लिप्त लोगों को संरक्षण देती है और निष्पक्ष जांच नहीं कराती है। उन्होंने कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच कराएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 55 घोटाले बिहार में हुए हैं। कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि चारा घोटाले में तो मात्र 46 करोड़ का घोटाला हुआ था। लेकिन इस सरकार में तो 55 घोटाले हुए हैं। यहां चूहा बांध काट देता है, चूहा शराब पी जाता है। नगर निगम में भी घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। जो घोटाला हुआ है उसके तार लंबे हैं। बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है। जेतस्वी यादव ने कहा कि उनके पास इस मामले के डॉक्यूमेंट हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.