तिलक समारोह की तैयारी करने के दौरान होने वाले दूल्हे की मौत, करंट लगने से हादसा, गांव में पसरा मातम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। शेखपुरा में शादी की तैयारी कर रहे घर में अचानक मातम पसर गया। जब खुद दूल्हे की मौत हो गई। घटना कोसुंभा ओपी अंतर्गत लोदीपुर गांव की है। जहां 21 वर्षीय युवक अनमोल ठाकुर की करंट की चपेट में आने से तिलक की तैयारी कर रहे लड़के मौत हो गई। जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

जानाकारी के मुताबिक घर के लोग तिलक फलदान की तैयारी में लगे थे और लड़का खुद तिलक फलदान की तैयारी में लगा था। लोगों का कहना है कि जिस लड़के का आज तिलक फलदान आना था उसी तिलक फलदान को लेकर लड़का घर में सजाने का काम कर रहा था। जिसमें बिजली के करंट की चपेट में आने से उसकी जान चली गई।

बिजली के झटके लगने से युवक घायल हो गया। जिसके बाद परिजन उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने लड़का को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की शादी नालंदा जिला अंतर्गत कतरीसराय थाना क्षेत्र के बरिठ गांव की एक लड़की से तय हुई थी। लड़के की शादी 12 मई को होना तय था। आज रात को युवक का तिलक समारोह होना तय था।

Share This Article