गुरुनानक देव जयंती कल: भागलपुर में आज निकाली नानक देव की पालकी, नगर भ्रमण कर पूरे रास्ते किया प्रसाद वितरण

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गुरु नानक जयंती या गुरू पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और सबसे पहले गुरु थे। इनका जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन 1469 ईस्वी में हुआ था। गुरु नानक देव की जयंती पर गुरु नानक देव की पालकी आज गुरुद्वारे से निकाली गई और नगर भ्रमण भी किया गया।

जिस तरफ से पालकी जा रही थी उसी पथ को सिख समुदाय के लोगों ने झाड़ू से साफई भी किया। साथ ही पूरे रास्ते प्रसाद का भी वितरण किया गया। गुरु नानक देव की पालकी झांकी का मनोरम दृश्य वाकई दिल को सुकून देने वाला था। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गुरु नानक देव की पालकी झांकी के साथ भजन कीर्तन करते चल रहे थे।

कल अपने शहर भागलपुर में गुरुद्वारे से सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी और सवद कीर्तन व भव्य लंगर के साथ-साथ सेवा कार्य का भी आयोजन रखा गया है। लोग अपने घरों को और गुरुद्वारों को दीपों और रोशनी उसे सजा रहे हैं।

श्यामानंद सिंह भागलपुर संवाददाता

Share This Article