News PR Live
आवाज जनता की

Happy Birthday Dhoni: हमेशा से अपनी आक्रमक बैटिंग के लिए फेमस रहे हैं

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। धोनी दुनिया के बेहतरीन कप्तान और फिनिशर्स में शुमार हैं। महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी हमेशा से ही अपनी आक्रमक बैटिंग के लिए फेमस रहे हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकें। अपने बर्थडे के मौके पर धोनी एक खास खिलाड़ी का मैच देखते हुए नजर आए। फैंस ने विजयवाड़ा में धोनी का 41 फीट का कट आउट लगाकर बर्थडे विश किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

साक्षी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी केट काटते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उनके पीछे माही लिखा हुआ नजर आ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी ने साल 2010 में साक्षी सिंह से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीनों ही आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की हैं।

महेंद्र सिंह धोनी टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट बिम्वलडन  का मैच देखने पहुंचे थे। बिम्बलडन के सेंटर कोर्ट  पर राफेल नडाल और टेलर फ्रिट्ज का मैच चल रहा था। महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘येलो ऑल मैच देखते हुए’ इस तस्वीर में धोनी ग्रे कलर का सूट पहने नजर आ रहे हैं। धोनी ने काला चश्मा भी लगाया हुआ है। धोनी आज 41 साल के हो चुके हैं और उन्होंने खुद को ये मैच देखने का तोहफा दिया है। वहीं, दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी मैच देखते हुए नजर आए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.