पटना: मुख्यमंत्री नीतीश ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, उपमुख्यमंत्री सहित अन्य मौजूद, 2 दिनों में होगी सुरक्षित घाटों की सूची जारी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के गंगा घाटों का फिर जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश के साथ बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री आज बोट के जरिए गंगा घाट का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने छठ पर्व की तैयारी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2 दिनों में सुरक्षित घाट की सूची जारी हो जाएगी। बैरिकेडिंग को लेकर भी विशेष काम किया जा रहा। सुरक्षित घाटों पर पूजा को लेकर ही अनुमति मिलेगी।

Share This Article