NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली/पटना: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता Harivansh Narayan Singh को एक बार फिर राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने उन्हें उच्च सदन का सदस्य नामित किया है, जिसके साथ ही उनका नया कार्यकाल शुरू हो गया है।
गौरतलब है कि हरिवंश का पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो गया था। अब लगातार तीसरी बार राज्यसभा पहुंचकर उन्होंने अपनी राजनीतिक पकड़ और विश्वसनीयता को एक बार फिर साबित किया है। वे वर्तमान में राज्यसभा के उप सभापति भी हैं और सदन के संचालन में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है।
पत्रकारिता से राजनीति में आए हरिवंश नारायण सिंह को जेडीयू ने पहली बार अप्रैल 2014 में बिहार से राज्यसभा भेजा था। इसके बाद 9 अगस्त 2018 को वे पहली बार राज्यसभा के उप सभापति निर्वाचित हुए। उनके कार्यशैली और संतुलित संचालन को देखते हुए 14 सितंबर 2020 को उन्हें दोबारा इस पद के लिए चुना गया।
बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के करीबी माने जाने वाले हरिवंश का तीसरा कार्यकाल शुरू होना एनडीए खेमे के लिए भी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनका अनुभव और संसदीय समझ आने वाले समय में सरकार के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।