बिहार: मैरिज एनिवर्सरी के जश्न में चली धांय-धांय गोली, हर्ष फायरिंग में दो घायल, एक का इलाज जारी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना कासिम बाजार थाना के बिंदवारा बस्ती की है। बता दें कि मैरिज एनिवर्सरी में धांय-धांय गोली चलाई गई। जिसमें दो लोग बरी तरह से घायल हो गए। वहीं पहले घायल के बारे में जानकारी नहीं मिली है। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा। वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। इस तरह की घटना हुई है, तो जांच के बाद पूरी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बिंदवारा बस्ती में शनिवार की रात एक पेट्रोल पंप मालिक के घर शादी का वर्षगांठ समारोह था, आर्केस्ट्रा भी चल रहा था। नाच-गाने के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग हुई, इसमें रामनगर के प्रसून सिंह को कमर में गोली लगी है। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल को देर रात सदर अस्पताल लाया गया।

इमरजेंसी में घायल युवक का इलाज हुआ। हर्ष फायरिंग में समारोह में शामिल एक और युवक के हाथ में गोली लगने की सूचना है, पर उसके बारे में पता नहीं चल रहा है। बता दें कि मुंगेर में बीते महीने ईस्ट कॉलोनी में भी ऐसा मामला आया था। इसके अलावा शिवरात्रि के दिन भी हर्ष फायरिंग हुई थी।

Share This Article