बाराती के दौरान स्टेज पर बैठी डांसर को लगी गोली, कुछ युवकों ने की थी हर्ष फायरिंग, लड़की की थाई की हड्डी फ्रैक्चर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर भोजपुर से है। जहां बाराती में नाचने के दौरान एक नर्तकी को गोली लग गई। बताया जा रहा कि बारात के दौरान हर्ष फायरिंग की गई है। जिस दौरान ही स्टेज पर बैठी एक डांसर को गोली लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा।

बुलेट उसके दाहिने जांघ की हड्डी को फ्रैक्चर करते हुए अंदर फंस गई। उसे इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के बाघ मंझौवा गांव का है। बताया जा रहा कि घायल डांसर हरियाणा के अंखिर थाना क्षेत्र के फरीदाबाद सेक्टर 21/C निवासी राजू सेन की 23 साल की बेटी सोनम सेन है। वहीं दूसरी ओर घायल डांसर सोनम सेन ने बारात में डांस के दौरान कुछ युवकों द्वारा कई राउंड हर्ष फायरिंग करने की भी बात कही है।

जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि गोली लगने के बाद एक डांसर को एडमिट किया गया है। उसे दाहिने पैर में जांघ पर गोली लगी है। हालांकि गोली लगने के कारण उसके थाई की हड्डी फ्रैक्चर कर गई है और खून भी काफी बह गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा। वहीं मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Share This Article