बिहार: रिसेप्शन में दूल्हे को हवाई फायरिंग करना पड़ा भारी, दुल्हन के पास जाने के बजाय जेल में बितानी पड़ी रात, पहले से भी लड़के पर कई मामले दर्ज

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में हर्ष फायरिंग के मामले लगातार आ रहे। विवाह का मौसम शुरू होते ही हर्ष फायरिंग की वीडियो भी वायरल होने लगती। जिसमें कभी कभी लोगों की मौत भी हो जाती। वहीं पटना में भी एक दूल्हे को अपने रिसेप्शन पर बंदूक से हवा फायरिंग करना महंगा पड़ गया। घटना रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक की है।

दूल्हे का नाम दिलीप कुमार है। जिसपर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं और एक बार फिर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिसके बाद ही दूल्हे को जेल भेज दिया गया है। मामले में रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी जहांगीर आलम खान ने बताया कि खेमनीचक में दिलीप कुमार नामक एक युवक की रिसेप्शन था। यहीं सरेआम फायरिंग की गई थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उसपर कार्रवाई की।

पुलिस ने रविवार की रात उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर ही आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है। फिलहाल वह जेल में है। बता दें कि पुलिस को छानबीन में पता चला कि दिलीप पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। जिसके बाद एक बार फिर उसको जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई। जिसमें उसने सारी बातें बताई। हालांकि जिस बंदूक से उसने गोली चलाई उसे पुलिस के हवाले नहीं किया।

Share This Article