थाने के सामने हाईवा का कहर, ई-रिक्शा चालक की मौके पर मौत; 6 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर, मायागंज रेफर !

Muskan Gupta

भागलपुर के रसलपुर थाना के ठीक सामने सोमवार की सुबह रफ्तार का ऐसा खूनी खेल देखने को मिला, जिसने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं यात्रियों को लेकर जा रहे ई-रिक्शा और एनटीपीसी की फ्लाई ऐश से लदे हाईवा के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा चालक अमित ठाकुर (21) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 6 यात्री घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और ग्रामीणों व डायल 112 पुलिस की मदद से घायलों को कहलगांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया

गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया मृतक अमित ठाकुर सनोखर थाना क्षेत्र के सिलहन गांव निवासी लुटेशर ठाकुर का पुत्र था बताया जाता है कि वह बिहार बॉर्डर की ओर से यात्रियों को लेकर एकचारी रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान रसलपुर थाना के सामने तीखे मोड़ पर फ्लाई ऐश से लदा हाईवा (नंबर BR10GB2120) सामने आ गया।

आरोप है कि हाईवा चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गलत दिशा में आकर ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद ई-रिक्शा पर सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए आगे आए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अमित ठाकुर को बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है सड़क पर खड़ी जब्त गाड़ियां भी सवालों के घेरे में


हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क किनारे खड़ी जब्त गाड़ियों पर फूट पड़ा ग्रामीणों का आरोप है कि रसलपुर थाना के सामने सड़क पहले से ही संकरी है ऐसे में जब्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा रखने से आवागमन के लिए जगह और कम हो जाती है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है स्थानीय राहगीर निगम भगत ने सवाल उठाया कि जब सड़क पर पहले से जगह की कमी है, तो जब्त गाड़ियों को किनारे खड़ा कर आम लोगों की परेशानी क्यों बढ़ाई जा रही है उन्होंने पुलिस प्रशासन से इन वाहनों को किसी दूसरी जगह रखने की मांग की वहीं, स्थानीय निवासी रूबी देवी ने बताया कि हादसा उनके घर के सामने ही हुआ।

उनका आरोप है कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से आवागमन प्रभावित होता है,और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग कई बार थानाध्यक्ष से गाड़ियां हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ घायलों में बसंत राय के कई लोग, दो की हालत गंभीर हादसे में घायल लोगों को ग्रामीणों और डायल 112 की पुलिस की मदद से कहलगांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया वहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू किया। गंभीर रूप से घायल बृजेश तांती और प्रिंस कुमार की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया घायलों की पहचान बृजेश तांती, राजेश मंडल, भुवनेश्वर पासवान, आयुष कुमार, रोजी देवी और प्रिंस कुमार के रूप में बताई गई है। सभी के बसंत राय का रहने है रसलपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हाईवा चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, भागलपुर भेजा गया है रसलपुर थाना के ठीक सामने हुए इस हादसे ने दो बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं पहला, तीखे मोड़ पर भारी वाहनों की रफ्तार और लापरवाही पर लगाम कैसे लगेगी दूसरा, सड़क किनारे खड़े जब्त वाहनों के कारण रास्ता संकरा होने की शिकायत पर कार्रवाई कब होगी

जिस जगह लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मौजूद है,उसी के सामने एक युवक की जान चली गई। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन केवल हादसे की जांच तक सीमित नहीं रहेगा, सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने और दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाएगा सवाल सीधा है ! क्या किसी और परिवार के घर मातम छाने से पहले व्यवस्था सुधरेगी

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-

Share This Article