सुबह के नाश्ते में करें इन फूड्स का सेवन, शरीर को रखेंगे फ्रेश और एक्टिव

Patna Desk

 

NEWSPR डेस्क। दिन का सबसे अहम भोजन होता हैं, सुबह का नाश्ता। रात की 8 से 10 घंटे की नींद की बाद सुबह शरीर को ऐसे आहार की जरूरत होती हैं, जिससे हमें एनर्जी और ताकत मिल सकें। सुबह के नाश्ते से शरीर को दिनभर काम करने के लिए ऊर्जा और ताकत मिलती हैं। साथ ही आपकी शरीर का शेप और वजन भी काफी हद तक इस बात पर नाश्ते पर ही निर्भर करता हैं।

ऐसे में ज्‍यादातर महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि उन्‍हें सुबह के नाश्‍ते में ऐसा क्‍या खाना चाहिए कि उनकी सेहत अच्‍छी रहें। यूं तो सुबह के नाश्ते में सीरियल, डेयरी प्रोडक्ट, प्रोटीन रिच फूड और फल लेना चाहिए। इससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि सुबह नाश्ते में क्या खाएं या सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए। यहां हम आपको ऐसी चीजें बता रहे हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं, साथ ही इन्हें बनाने में भी कम समय लगता हैं।

नाश्ते में खाएं दलिया

दलिया सुबह के नाश्ते के लिए एक अच्छा आहार हैं। दलिया में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में होता हैं, साथ ही इसमें थोड़ा बहुत प्रोटीन भी पाया जाता हैं। जिन्हें अपना वजन बढ़ाना हो वो दलिया को दूध के साथ खाएं। जबकि वजन कम करने के लिए आप दलिया को सब्जियों के साथ मिक्स करके बना सकते हैं। दलिया शरीर को एनर्जी प्रदान करता हैं। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर की मदद से पेट की बीमारियों में आराम मिलता हैं। वहीं पाचन क्रिया में सुधार करता हैं और हड्डियों को भी मजबूत बनाता हैं।

सुबह के नाश्ते में अंडा खाएं

सुबह के नाश्ते की लिस्ट में अगला नाम अंडा हैं। अंडा प्रोटीन का बेस्ट सोर्स हैं, साथ ही इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल भी पाए जाते हैं। सुबह के नाश्ते में अंडा दुनियाभर के देशों में इस्तेमाल किया जाता हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह भी हैं कि इसे बनाने में बेहद कम समय लगता हैं, इसे झटपट तैयार किया जा सकता हैं।

सुबह के नाश्ते में खाएं ओट्स

सुबह के नाश्ते में ओट्स या ओटमील लेना सबसे बेस्ट होता हैं।  प्रोटीन,कार्बहायड्रेट और फाइबर के गुणों से भरपूर ओट्स स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। ओट्स एक प्रकार का दलहन हैं, बाजार में यह आपको आसानी से मिल जाएंगे। ओट्स खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें बनाने में भी काफी कम समय लगता हैं। ओट्स को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें कुछ ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और फलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ओट्स खाने से वजन नियंत्रित रहता हैं। प्रोटीन अच्छी मात्रा में मिलता हैं और काम करने में उर्जा भी मिलती हैं।

ब्रेकफास्ट में पनीर है अच्छा ऑप्शन

जो लोग अंडा नहीं खाते उनका अक्सर एक सवाल रहता हैं, प्रोटीन के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए या सुबह की डाइट में क्या खाना चाहिए। ऐसे लोगों के लिए पनीर सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। अंडे की तरह पनीर में भी प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। साथ ही पनीर शरीर में कैल्शियम की पूर्ति भी करता हैं। शाकाहारी लोग जो अंडा नहीं खाते उनके लिए पनीर सबसे अच्छा ऑप्शन हैं।

सुबह ड्राई फ्रूट्स खाएं

ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे भी सुबह के नाश्ते  के लिए एक बेहतर ऑप्शन हैं। ड्राई फ्रूट्स में आप बादाम, किशमिश, छुहारे, खजूर, अंजीर और अखरोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूखे मेवों में प्रोटीन और हेल्दी फैट अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। यह हार्ट, दिमाग, स्किन, बाल व मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने का सबसे अच्छा तरीका हैं कि आप इन्हें एक रात पहले पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह इनका सेवन करें।

पीनट बटर और ब्राउन ब्रेड खाएं

कई बार ऐसा होता हैं कि सुबह देर से उठने के कारण नाश्ता तैयार करने का समय नहीं मिल पाता और भूखे ही घर से बाहर निकलना पड़ता हैं। इस स्थिति में पीनट बटर सबसे ज्यादा काम आता हैं। आप पीनट बटर को ब्राउन ब्रेड के साथ मिक्स करके खा सकते हैं और इसमें बहुत कम समय लगता हैं। पीनट बटर मूंगफली से बना होता हैं और इसमें हेल्दी फैट, प्रोटीन और बहुत से मिनरल्स पाए जाते हैं। यह वजन कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और स्किन के लिए लाभदायक होता हैं।

सुबह नाश्ते में खाएं अंकुरित अनाज

अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स भी सुबह के नाश्ते के लिए एक अच्छा हेल्दी ऑप्शन हैं। स्प्राउट्स में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर व मिनरल पाए जाते हैं। स्प्राउट्स बनाने के लिए आप मूंग दाल व काला चना  का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्प्राउट्स सालद खाने में बेहद टेस्टी होता हैं और सेहत के लिए भी अच्छा होता हैं।

 

Share This Article