पूर्व CM वीरभद्र सिंह के निधन से शोक की लहर, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR / DESK : हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वीरभद्र का निधन सुबह 3.40 बजे हुआ। दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। वह करीब ढाई महीने से आईजीएमसी में दाखिल थे।
सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर दाखिल कर दिया था। इसके बाद से वह बेहोशी की हालत में यहां पर उपचाराधीन थे, लेकिन गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। वह 87 साल के थे। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने उनकी मौत की पुष्टि की है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हिमाचल प्रदेश से लेकर बिहार तक शोक की लहर है l

जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता संजीव श्रीवास्तव ने हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री श्रीवास्तव ने कहा की वीरभद्र सिंह जी के कार्यकाल में हिमाचल का सराहनीय विकास हुआ है l

संजीव श्रीवास्तव कहते हैं की मुख्यमंत्री और सांसद के रूप में वीरभद्र जी नेता छह दशकों तक हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा की. साथ ही संजीव श्रीवास्तव नेता पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार के प्रति संवेदना भी जताई.

Share This Article