Hiroshima Day 2022: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने इस त्रासदी में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज हिरोशिमा दिवस है। यह दिन हर साल 6 अगस्त को मनाया जाता है। शांति की राजनीति को बढ़ावा देने और हिरोशिमा पर बम हमले के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन को याद करते हैं और जानाकारी सांझा करते हैं। वहीं जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने इस त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

6 अगस्त, 1945 को हिरोशिमा में परमाणु बमबारी हुई थी। जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी। हिरोशिमा शहर पर एक परमाणु हथियार से हमला किया गया था। यह परमाणु बम से हमला करने वाला पहला शहर था। वहीं इसने शहर के 39 प्रतिशत नागरिकों का सफाया कर दिया। बता दें कि हिराशिमा नगर जापान के होन्शु द्वीप में स्थित है जबकि नागासाकी क्यूशू द्वीप में स्थित है। इन दो नगरों पर 1945 में परमाणु बम गिराए गए थे।

यह दिन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्योंकि यह कई देशों में युद्ध-विरोधी और परमाणु-विरोधी प्रदर्शनों पर केंद्रित है। इस दिन, लोग हिरोशिमा शांति स्मारक संग्रहालय का दौरा करते हैं। जो द्वितीय विश्व युद्ध में हिरोशिमा पर परमाणु बमबारी का संग्रह करता है।

Share This Article