1 जुलाई को मनाया जाता है डॉक्टर्स डे, जानें इतिहास और महत्व

Patna Desk

NEWSPR\DESK : भारत में प्राचीन काल से ही वैद्य परंपरा रही है, जिनमें धनवन्तरि, चरक, सुश्रुत, जीवक आदि रहे हैं। धनवन्तरि को भगवान के रूप में पूजा जाता है। भारत में 1 जुलाई को देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डाॅ. विधानचंद्र राय को सम्मान देने के लिए केन्द्र सरकार ने साल 1991 में राष्ट्रीय डाॅक्टर दिवस मनाने की घोषणा की थी। यह दिन 1 जुलाई को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना के खजांची इलाके में विधानचंद्र राय का जन्म हुआ था। एवं इनकी मृत्यु भी 1 जुलाई के दिन ही हुई थी। इस वजह से हर साल 1 जुलाई का दिन ‘‘डाॅक्टर्स डे’’ के रूप में मनाया जाता है l

1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध।
1852 : सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिफर सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘ंिसध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।
1862 : कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
1879 : भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत।
1955 : इंपीरियल बैंक आफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक आफ इंडिया का नाम दिया गया।
1960 : अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।
1962 : बिधान चंद्र रॉय का निधन।
1964 : भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना

1968 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तख्त किए।.
1975 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया।
1991 : वारसा संधि भंग की गयी।
1995 : अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाये।
1997 : हांगकांग ने 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया।

2000 : लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
2006 : शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।
2017 : भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू किया गया।

Share This Article