घरेलू विवाद में पति -पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान,मचा हरकंप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नूरसराय थाना क्षेत्र के नादिऔना गांव में घरेलू विवाद में पति – पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी।मृतकों की पहचान स्व. मुखलाल सिंह के 57 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार और उनकी 55 वर्षीया पत्नी नीलू देवी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि घर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो आवेश में आकर अरुण कुमार ने पत्नी के सामने सल्फास की गोली खा ली । पति को जहर खाता देख पत्नी ने उनके हाथ से पैकेट छीन वह भी गोली खा ली । थोड़ी देर बाद जब दोनों की तबियत खराब होने लगी और घर बेहोश हो गई ।

पड़ोसियों की नजर जब दोनों पर पड़ी तब आसपास के लोग दौड़े और आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। यहां दोनों की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफ़र कर दिया । यहां से ले जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।थानाध्यक्ष रजनीश कुमार राय ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते पति पत्नी ने ज़हरीला पदार्थ खा लिए हैं । इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article