News PR Live
आवाज जनता की

पति ने पत्नी के शव को नदी के पास दफनाया, आपसी विवाद को लेकर की थी हत्या

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के मुंगेर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां हत्या के बाद कथित पति ने पत्नी के शव को बडुआ नदी के पास गाड़ दिया। मृतक के पुत्र के द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव को खोद कर गड्ढे से बाहर निकाला। वहीं हत्या के बाद कथित पति फरार है जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

दरअसल पूरा वाक्य मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर थाना क्षेत्र के मोहन गंज की है जहाँ बड़ुआ नदी के बगल में गड्ढा खोद कर पुलिस अंचलाधिकारी वंदना कुमारी ने बतौर दंडाधिकारी की मौजूदगी में युवती के शव को बालू से बाहर निकाला। जिसकी पहचान मृतक के पुत्र गौतम सिंह ने अपनी मां रुकमणी देवी के रूप में किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार युवती की हत्या मृतका के बेटी के ससुर चकरतनी निवासी विनो उर्फ विनोद सिंह ने किया है। गला दबाकर उसकी हत्या की और लाश को नदी में गाड़ दिया। वहीँ इस मामले में तारापुर डीएसपी पंकज कुमार ने बताया की मृतक रुकमणी देवी विधवा महिला है। उन्होंने आगे बताया कि उनके समधी विनोद सिंह के साथ वे रिलेशन में रह रही थी। इन लोगों के द्वारा बडुआ नदी के पश्चिमी बांध पर अवैध तरीके से कब्जा कर झोपड़ी का निर्माण कर लिया गया था।

घटना का कारण उस झोपड़ी की जमीन पर अपना कब्जा बनाने के कारण आपसी विवाद था। और इसी को लेकर रुक्मणी देवी की हत्या कर दी गई। बरहाल पुलिस तथ्यों की छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की है। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.