News PR Live
आवाज जनता की

लालटेन पर वोट नहीं दिया तो बृद्ध महिला को घर से निकाला, न्याय मांगने CM आवास पहुंची तो जाना पड़ा थाने

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। सहरसा की रहने वाली मुखियाइन देवी को भाजपा को वोट देना महंगा पर गया जिसके वजह से घर से निकाल दिया गया। क्या एक विशेष दल को वोट देने की वजह से किसी को घर से निकाला जा सकता है? शायद नहीं। लेकिन ऐसा हुआ है। अब जब वो अपने लिए न्याय मांगने पटना के CM आवास पहुंचीं तो नई सरकार बनाने में लगे मुख्यमंत्री से मिलने तक नहीं दिया, उल्टे थाना ले जाकर घंटो बिठा दिया गया। मौके पर मौजूद NEWSPR के रिपोर्टर विक्रांत ने उनके दर्द को सुना और सबके सामने रखने की बात कही।

- Sponsored -

- Sponsored -

मामला सहरसा जिले के रामपुर गांव कि रहने वाली मुखियाइन देवी ने अपने साथ गांव के लोगों और घरवालों के किए दुर्व्यवहार की कहानी कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से लाभान्वित मुखियाइन देवी ने इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा – मुझ पर परिवार और आसपास के लोग लालटेन के निशान पर वोट देने का दवाब बना रहे थे, लेकिन मैंने भाजपा को वोट दिया। इसी बात पर मेरे बहू-बेटों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया।

इसके बाद मुखियाइन देवी न्याय के लिए सहरसा से पटना पहुंची। एक, अणे मार्ग भी आ गईं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल नहीं सकीं। मुख्यमंत्री आवास के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सचिवालय थाना पहुंचा दिया। इस पूरे वाकये के दौरान मुखियाइन देवी अपने लिए न्याय की गुहार लगाती रहीं। उनके पास भाजपा का झंडा आदि भी मिलीं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.