News PR Live
आवाज जनता की

Bihar Politics : अगर नीतीश कुमार करेंगे ये काम तो पुष्पम प्रिया उन्हें मानेंगी पीएम मैटेरियल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री मैटेरियल बताने की होड़ में प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी भी शामिल हो गई हैं। परंतु इन्होंने नीतीश कुमार के सामने एक शर्त रखी है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 सितंबर शिक्षक दिवस तक सभी रिक्त पदो पर शिक्षकों को नियोजित कर दे तो वह भी बिहार के मुख्यमंत्री को पी एम मेटेरियल मान लेंगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लिखा है कि “चलिए, मैं भी नीतीश कुमार को “पीएम मटेरियल” मान लूँगी अगर वे सभी योग्य STET/ CTET पास युवती-युवकों को इस शिक्षक दिवस तक नियुक्ति-पत्र दे दें” अब देखना यह है कि प्लुरल्स पार्टी के अध्यक्ष के इस चुनौती को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वीकार करते हैं या नहीं?

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.