1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना, 19 मार्च 2026 :- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘नेक संवाद’ में पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया। बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इफ्तार के पहले मित्तन घाट के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनअमी ने रमजान एवं रोजे की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामूहिक दुआ की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की तरक्की, प्रगति, आपसी भाईचारे एवं मोहब्बत के लिए खुदा-ए-ताला से दुआयें कीं। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से तमाम आगत अतिथियों एवं रोजेदारों का स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव सहित कई मंत्रीगण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायकगण, विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, राज्य के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

Share This Article