News PR Live
आवाज जनता की

IIT बॉम्बे की छात्रा का बाथरूम में बनाया वीडियो, लड़की ने दर्ज कराई FIR, एक आरोपी अरेस्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। IIT बॉम्बे में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। संस्थान की ही एक छात्रा ने पवई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि एक कैंटीन कर्मचारी ने रविवार रात हॉस्टल 10 (H10) के बाथरूम की खिड़की से उसका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। घटना रविवार रात की है। पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद 22 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

आरोपी के मोबाइल से अभी तक कोई भी वीडियो नहीं मिला है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। IIT मैनेजमेंट ने कहा है कि आरोपी ने बाथरूम तक पहुंचने के लिए जिस पाइप का इस्तेमाल किया था, उसे बंद कर दिया गया है। IIT बॉम्बे अपने छात्रों के साथ खड़ा है। हम अपने छात्रों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएंगे।

मामला सामने आने के बाद IIT बॉम्बे ने बयान जारी किया है। जिसमें कहा है- IIT के हॉस्टल की नाइट कैंटीन का कर्मचारी पाइप डक्ट पर चढ़कर बाथरूम में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। फिलहाल उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमें आरोपी के पास मिले फोन पर किसी भी फुटेज की जानकारी नहीं है। कैंटीन को तुरंत बंद कर दिया गया है और इसे तभी खोला जाएगा, जब यहां केवल महिला स्टाफ होगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.