20 मार्च को होने वाले डाक्टर भीमराव अम्बेडकर रथ यात्रा आगमन को लेकर अहम बैठक

Patna Desk

भागलपुर जिले के जदयू अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष महेश दास के नेतृत्व 20 मार्च को नाथनगर राघोपुर पंचायत में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर रथ यात्रा के आगमन को लेकर भागलपुर जदयू कार्यालय में जदयू के जिला पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक किया बैठक में 20 मार्च को नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर रथ यात्रा आगमन एवं जन सभा को लेकर विचार विमर्श किया गया साथ ही जदयू के पदाधिकारियों के साथ राघोपुर पंचायत के शादपुर मैदान का स्थल निरीक्षण कर जायजा भी लेते हुए जदयू अनूसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी एवं प्रदेश सचिव प्रभात कुमार रावत का स्वागत करते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

इस दौरान मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष सह जदयू नेता अजय कुमार राय, जदयू जिला महासचिव शिपु कुमार मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी, प्रमंडलीय प्रभारी प्रहलाद सरकार, पुर्व जिला प्रवक्ता शिशु पाल भारती, जिला विश्वसुत्री सदस्य संजीत राय, प्रदेश महासचिव रेणु देवी, जदयू अनुसूचित जाति के प्रखंड अध्यक्ष अध्यक्ष विनित कुमार, राघोपुर पंचायत के मुखिया धन्नजय राय,वार्ड सदस्य हिरा लाल मंडल, जीवीका लेखापाल मुकेश कुमार , सरपंच नील कुशुम चक्रवर्ती,सहित इत्यादि जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share This Article