2020 में आचार संहिता उल्लंघन मामले में विधायक राकेश रौशन की हुए बिहार शरीफ कोर्ट में हुई पेशी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा जिले के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक राकेश रौशन सोमवार को बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय में पेश हुए। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोपों में अपनी जमानत प्राप्त की। राकेश रौशन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उस समय सरकार ने विपक्ष के नेताओं को बेवजह परेशान करने के लिए यह मामला दर्ज किया था।

उनका आरोप है कि सरकार को डर था कि चुनाव में विपक्षी दलों की जीत संभव है, इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा कर उन्हें बाधित करने की कोशिश की गई। विधायक रौशन ने कहा कि सरकार द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद थे। हम न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आज पेश हुए और जमानत प्राप्त की। हमारे खिलाफ आरोप का गठन हो चुका है और अब न्यायालय में मुकदमा चलेगा, जिसका हम डटकर सामना करेंगे। वही निर्दलीय विधायक पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई बैंक के द्वारा मिली धमकी के सवाल पर कहा कि अब बिहार में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आगमन होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article