News PR Live
आवाज जनता की

नशे की हालत में पुलिस लाइन के लेडीज बाथरूम में घुसा जवान, महिला सिपाही से बलात्कार करने की कोशिश

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में आए दिन कोई न कोई ऐसा खबर निकल कर सामने आता रहता है जो खाखी पर दाग लगा देता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर जिले से निकल कर सामने आया है। जहां पुलिस लाइन के बाथरूम में महिला सिपाही की इज्जत लूटने का प्रयास किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपी भी एक पुलिस का जवान है और इस शराबबंदी वाले राज्य में बड़े ही आसानी से नशे में टल्ली होकर इस घटना को अंजाम दिया।

दरअसल, बिहार के भागलपुर में नवगछिया पुलिस लाइन में एक महिला पुलिस के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। यह आरोप पुलिस जवान पर ही लगा है। शराब के नशे में धुत जवान लेडीज बाथरूम में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। अब उसे जेल भेजा गया है। लेकिन, इसके बाबजूद इस घटना से महिला जवानों के अंदर भय का माहौल है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बताया जा रहा है कि, पीड़ित बीएमपी की महिला पुलिस जवान है। वह फ्रेश होने के लिए पुलिस लाइन के बाथरूम में गई. जहां शराब के नशे में धुत एक पुलिस जवान महिला के बाथरूम में घुस गया। उस वक्त एक महिला सिपाही अंदर ही थी। उसके बाद शराबी जवान उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसने महिला पुलिस के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद महिला जवान जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद आवाज सुनकर कई महिला जवान बाथरूम पहुंच गयी और किसी तरह शराबी जवान को बाहर निकाला।

वहीं, पीड़ित महिला के बयान पर नवगछिया महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। धारा 323/ 354/ 354(ए)/376 /511 भादवि व 37 बिहार मध्य निषेध व उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत आरोपित किया है। आरोपित पुलिस जवान आरा जिले के भोजपुर दिनारा का जयमेंद्र सिंह है। इसने देर रात शराब के नशे में पुलिस लाइन के महिला बाथरूम में प्रवेश किया। वहां बीएमपी के स्वाभिमान दस्ता की महिला पुलिस जवान मौजूद थी। शराब के नशा में पुलिस जवान ने बीएमपी की महिला पुलिस जवान से दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद महिला पुलिस जवान हंगामा करने लगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.