News PR Live
आवाज जनता की

बेगूसराय में सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने की गोलियों की बौछार, दो को मारी गोली, मौके से एक गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर है बिहार के बेगूसराय से जहां इस वक्त गोलीबारी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मंगलवार को सरेशाम दो बाइक पर सवार लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो व्यक्ति को गोली मार दी है। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे इलाज के लिए निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव की है। घायल की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी डीह निवासी स्व दिग्विजय प्रसाद सिंह का लगभग 35 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार एवं स्व रामबदन प्रसाद सिंह का लगभग 50 वर्षीय पुत्र रंजीत प्रसाद सिंह के रूप में बताया जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अपने डेरा पर से दोनो पीड़ित घर आ रहे थे तभी बाइक सवार लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी । इस दौरान दो लोगों को गोली लगी है, जिसमे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।

घटना के संबंध में मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि सचिन पेशे से शराब कारोबारी है। शराब के विवाद में पहले विवाद हुआ जो मारपीट तक पहुंच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सचिन और रंजीत को उसके दोस्त ने ही गोली मारी है। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सचिन के ऊपर अवैध शराब के मामले दर्ज हैं और जिले के नगर थाना में केस दर्ज है। इस मामले में सचिन फरार चल रहा था। इस मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने घटनास्थल से गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्ट- मो. मुमताज

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.