बिहार में भ्रष्टाचार पर वार: पांच लाख रिश्वत लेते जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी गिरफ्तार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बेतिया: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) की टीम ने जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी रौशन कुमार को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, रौशन कुमार वर्तमान में बेतिया में पदस्थापित हैं। आरोप है कि उन्होंने 57 लाख रुपये के सरकारी कार्य का भुगतान पास कराने के एवज में संबंधित संवेदक से 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। तय समझौते के तहत पांच लाख रुपये की पहली किस्त लेते ही एसवीयू की टीम ने जाल बिछाकर उन्हें दबोच लिया।

कार्रवाई के दौरान उनके पास से पांच लाख रुपये नकद बरामद किए गए। साथ ही एक स्मार्ट वॉच भी जब्त की गई है। गिरफ्तारी के बाद एसवीयू की टीम आरोपी पदाधिकारी से गहन पूछताछ कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि इस मामले में अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों की संलिप्तता भी हो सकती है। एसवीयू अब पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह संगठित भ्रष्टाचार का मामला तो नहीं है।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article