मोतीहारी में छठ का गीत गाते महिलाएं पहुंची बूथ पर, कहा- मतदान भी हमारे लिए छठ की तरह पावन पर्व

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। लोकतंत्र के महापर्व को मोतिहारी में महिलाओं ने और पावन बना दिया। छठ के गीत गुनगुनाते वह बूथ तक पहुंचीं और वोट किया। इनका कहना है कि उनके लिए मतदान छठ की तरह ही लोक आस्था का पर्व भी है। आधी आबादी के वोट से ही राज्य के विकास का सपना सच हो पाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में महिलाओं का उत्साह देखते बन रहा है। सुबह से ही ये लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। गया, जमुई, मोकामा सहित कई बूथों पर महिला वोटर अभी भी वोट करने पहुंच रही हैं। कुछ महिलाओं ने सुबह ही मतदान किया जबकि कुछ घर का काम निपटा कर बूथ पर पहुंच रही हैं।

Share This Article