राजधानी में कॉलेज गर्ल के साथ शादी का झांसा देकर कई बार बनाया शारीरिक संबंध, अब ब्वायफ्रेंड बना रहा हैं बहाना

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR DESK- बिहार में कोरोना के लगातार फैलते संक्रमण के बीच पटना में एक कॉलेज गर्ल के साथ उसके आशिक ने बेवफाई की है। पटना की कॉलेज गर्ल के साथ शादी का झांसा देकर एक शख्स ने शारीरिक संबध बनाया। जब बात शादी तक पहुंची तो उस शख्स ने लड़की को ही साइड कर दिया।

मामला पटना के दानापुर थाना क्षेत्र की है। जहां की रहने वाली लड़की ने थाने में केस दर्ज कराई है। थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक पीड़िता ने कहा है कि 13 साल पहले आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया।

यह सिलसिला लगातार चलता रहा। बाद में उसने एक दिन अपने रिश्तेदार के घर ले गये जहां उसके रिश्तेदार ने भी उसके साथ गंदा काम किया। अब वो शादी से मुकर रहा है। अब वह हमारे साथ नहीं रहना चाहता है। पीड़िता के परिजनों ने कहा है कि दोनों काफी समय से आपस में बातचीत किया करते थे।

काफी समझाने के बाद भी किसी ने नहीं मानी। लड़की और उसके परिजन पटना पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। दानापुर थानेदार डीएन सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़‍िता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। दो लोगों को आरोपित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Share This Article