आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजद ने की हिलसा में एक महत्वपूर्ण बैठक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजद ने हिलसा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में हिलसा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने विशेष रूप से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें घड़ी भेंट कर उनका सम्मान किया। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी पंचायत अध्यक्षों और चारों प्रखंड अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक चर्चा की गई, जिसमें पंचायत स्तर पर चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।

शक्ति सिंह यादव ने जानकारी दी कि 23 अक्टूबर को राजद नेता तेजस्वी यादव नालंदा आएंगे। वे राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर तेजस्वी यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव पर संवाद करेंगे और उनसे फीडबैक लेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article