News PR Live
आवाज जनता की

बीजेपी और जदयू कार्यालय में बढ़ी भीड़, समर्थकों के चेहरे पर भी दिखने लगे उत्साह के रंग, ढोल-ताशे और मिठाइयां लेकर पहुंचने लगे समर्थक

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। सुबह 10 बजे के बाद जैसे ही एनडीए की बढ़त दिखी, भाजपा कार्यालय में चहल-पहल दिखने लगी है, राजद कार्यालय में सुबह से ही गहमागहमी है और अब भाजपा और जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ गई है। समर्थकों के चेहरे पर भी दिखने लगे उत्साह के रंग दिखने लगे हैं। ढोल-ताशे और मिठाइयां लेकर समर्थक पहुंचने लगे हैं।

11 बजे तक के रुझानों के अनुसार एनडीए 125, महागठबंधन 109 और अन्य 9 सीटों पर आगे चल रहे थे। गिनती में आगे-पीछे होते दलों के समर्थकों के चेहरे पर उत्साह का रंग भी उसी के अनुसार चढ़ता-उतरता रहा। सुबह 10 बजे के बाद जैसे ही एनडीए की बढ़त दिखी, भाजपा कार्यालय में चहल-पहल दिखने लगी। भीड़ बढ़ते ही मास्क बांटे जाने लगे हैं। इधर, राजद कार्यालय में सुबह से ही गहमागहमी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

सुबह 10 बजे के करीब पटना में तमाम पार्टी कार्यालयों के बीच सबसे ज्यादा गहमागहमी और कार्यकर्ताओं का जोश पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर दिख रहा है। महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव इन दिनों यही रह रहे हैं। राजद के समर्थकों में यहां पूरा उत्साह दिख रहा है। वीरचंद पटेल पथ पर राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं का आना-जाना शुरू हो गया है। वहां भी जोश दिखने लगा है।

सुबह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर कार्यकर्ताओं में कोई जोश नहीं दिख रहा था। जदयू कार्यालय के बाहर भी सन्नाटा पसरा था। जैसे ही एनडीए की बढ़त के रुझान आने शुरू हुए, यहां भीड़ अब बढ़ने लगी है।

पल-पल का अपडेट NEWSPR पर

सुबह 10 बजे के बाद जैसे ही रुझानों में एनडीए की बढ़त दिखी, भाजपा कार्यालय में चहल-पहल बढ़ने लगी। भाजपा कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में कार्यालय के गेट के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। इस बीच एनडीए को रुझानों में मिलती बढ़त को देखते हुए बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं की धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती दिखाई दे रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.