News PR Live
आवाज जनता की

भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से दी मात, कप्तान रोहित ने दर्ज किया एक और रिकॉर्ड, मॉर्गन-विलियमसन को पछाड़ा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला टी-20 मुकाबले में जीत हासिल की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को भी अपने नाम कर लिया, अब रविवार को होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया की नजर एक बार फिर क्लीन स्वीप पर होगी। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में ये लगातार तीसरा क्लीन स्वीप होगा।

टीम इंडिया की इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने एर बार फिर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज किया। रोहित शर्मा घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को पीछे छोड़ दिया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

रोहित ने 2017 में पहली बार टीम की कमान संभाली थी। तब से भारत ने उनकी कप्तानी में घर में 17 मैच खेले हैं। इसमें से टीम ने 16 मुकाबले जीते, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा। वहीं मॉर्गन और विलियमसन दोनों की कप्तानी में उनकी टीम ने घरेलू मैदान पर 15-15 मैच जीते हैं।

भारत ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में लगातार 11वीं जीत दर्ज की है। अब भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी से सिर्फ एक जीत दूर है। रोहित की कप्तानी में यह लगातार तीसरी टी-20 सीरीज और ओवरऑल चौथी सीरीज जीत है। उन्होंने इस दौरान पिछले साल न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज में 3-0 से, इस साल वेस्टइंडीज को वनडे और टी-20, दोनों सीरीज में 3-0 से हराया और अब श्रीलंका पर भी 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। पाथुम निसांका ने 53 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली।  इसके अलावा कप्तान दसुन शनाका ने 19 गेंदों पर 47 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। श्रीलंका ने आखिरी पांच ओवर में 80 रन बनाए थे।

जवाब में भारत ने 17.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 44 गेंदों पर 74 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए। श्रेयस को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 18 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, संजू सैमसन ने 25 गेंदों पर 39 रन बनाए। इसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.