ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद जीता पदक, जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी बधाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। 41 साल से मेडल के सूखे को खत्म करते हुए टीम ने कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा किया। हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता संजीव श्रीवास्तव ने बधाई और शुभकमानाएं दी है। उन्होंने कहा ये भारतीय टीम की ऐतीहासिक जीत है। एक ऐसा दिन है। संजीव श्रीवास्तव ने कहा देश को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।

भारत ने 1980 के बाद पहली बार ओलिंपिक में कोई पदक अपने नाम किया है। सिमरनजीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए गुरुवार को यहां रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता।

मैच के दौरान एक समय भारतीय टीम मुकाबले में 1-3 से पिछड़ रही थी, मगर दूसरे क्वार्टर में भारत ने मुकाबले को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। और तीसरे क्वार्टर में भारत ने इस बढ़त को 5-3 करके काफी हद तक कांस्य पर कब्जा सुनिश्चित कर दिया। हालांकि यहां से जर्मनी ने एक गोल के अंतर को कम अवश्य किया, मगर वह 5-4 की बढ़त से आगे नहीं जा सकी जर्मनी को मैच के अंतिम मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, मगर इसे गोलची श्रीजैश ने नाकाम कर दिया और इसी के साथ पूरा भारत झूम उठा। भारतीय टीम की इस जीत पर पूरा देश खुशियों से झूम रहा है।

Share This Article